टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान : ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन की वापसी, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
T20 World Cup 2024 Squads :क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट यानी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम () का ऐलान हो गया है। एकबार फिर रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गयी है। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे टीम के उपकप्तान भी होंगे। बड़ी बात ये है कि इस टीम में दो विकेटकीपर-बल्लेबाज को मौका दिया गया है। लंबे अंतराल बाद ऋषभ पंत एकबार फिर 22 गज की पट्टी पर धमाल मचाते दिखेंगे। उनके साथ आईपीएल में धांसू प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को भी टीम में सेलेक्ट किया गया है।
बड़ी बात ये है कि केएल राहुल को टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल का भी चयन हुआ है। सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। इसके साथ ही ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में रखा गया है। रिंकू सिंह को भी रिजर्व में रखा गया है। रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रिंकू सिंह के साथ शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को रखा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम इसप्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज.
रिजर्व : शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।