Holi 2026 : मंत्री रामकृपाल यादव ने गांधी मैदान में लोगों के साथ खेले होली, राज्यवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Edited By:  |
holi 2026

पटना : देशभर में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव बरसों से मॉर्निंग वॉक करने आये लोगों के साथ होली मिलन करते आए हैं. आज गांधी मैदान में मंत्री राम कृपाल यादव ने सुबह में टहलने आये लोगों के साथ होली खेले. वो वहां लोगों के साथ होली खेलने के दौरान ढोल भी बजाए.

मंत्री रामकृपाल यादव ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है. वहीं उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश राम को राज्यसभा जाने के लिए भी बधाई दी है.

पटनासेअंकित कुमार की रिपोर्ट--