हेमंत सरकार का तोहफा : निकाय चुनाव से एक दिन पहले मंईयां योजना की मिली राशि,खातों में आया खटाखट 2500 की राशि

Edited By:  |
hemant sarkar ka tohfa

रांची:नगर निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले यानी 22 फरवरी को हेमंत सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. निकाय चुनाव सेपहले राज्य की महिलाओं के खातों में सम्मान राशि की 19वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 2500 की सम्मान राशि दी गई है.

झारखंड में निकाय चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से महिलाओं को तोहफा देना मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. ऐसे में इसका सीधा असर चुनाव पर पड़ सकता है. इसका सीधा असर मतदाताओं पर पड़ने के आसार हैं.