Live

हजारीबाग में अनियंत्रित टेंकलोरी पलटी

सैकड़ों लीटर केमिकल सड़क पर बह कर बर्बाद, पुलिस ने किया वाहन जब्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हज़ारीबाग : खबर है हजारीबाग की जहां बरही के करियातपुर चौक के पास जीटी रोड पर केमिकल से भरी टेंकलोरी अनियंत्रित होकर पलट गई. टेंकलोरी के पलटते ही सैकड़ो लीटर केमिकल सड़क पर बह गया. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर बरही थाने की पुलिस पहुंची और टेंकलोरी को अपने कब्जे में ले लिया. वैसे इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.


बताया जा रहा है कि बरही के करियातपुर चौक के नजदीक केमिकल से भरी टेंकलोरी अचानक सड़क पर पलट गई. टेंकलोरी के पलटते ही टैंक से केमिकल की धार निकल कर जीटी रोड से होकर दुलमाहा जाने वाली सड़क की ओर बहने लगी.


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त टेंकलोरी वाहन धनबाद की ओर से आ रही थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ाते हुए पलट गई. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सड़क पर पलटी टेंकलोरी से निकलते केमिकल से सड़क पर फिसलन की स्थिति बन गई. दो चार बाइक सवार फिसलन की वजह से सड़क पर गिर गए. हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी. यह केमिकल किस काम में लाया जाता है यह स्पष्ट नहीं हुआ है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह तरल पदार्थ सीमेंट में मिलाया जाने वाला केमिकल, कच्चा रिफाइन या कच्चा डीजल भी हो सकता है. इधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर बरही थाने की पुलिस पहुंच कर टेंकलोरी को अपने कब्जे में ले लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें