हर घर तिरंगा : PM मोदी के ट्वीट का असर, बिहार BJP नेताओं ने भी बदली प्रोफाइल फोटो
पटना : आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर देशभर में आजादी की अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिसे लेकर PM मोदी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडलर अकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा की तस्वीर अपलोड की है। साथ ही ट्वीट कर देशवाशियों से भी अपील कर कहा है कि आप भी अपनी प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाए। जिसके बाद अब बिहार में भी कई नेताओं ने अपनी अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है।
, a collective movement to celebrate our Tricolour. I have changed the DP on my social media pages and urge you all to do the same.
— Narendra Modi (@narendramodi)
बिहार के कई बीजेपी नेताओं ने PM मोदी के ट्वीट के बाद अपनी अपनी प्रोफाइल तस्वीर की जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की फोटो लगा ली है। तस्वीर लगाने वालों में बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी CM रेणू देवी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, नितिन नविन, गिरिराज सिंह, राजीव प्रताप रूडी, नित्यानंद राय समेत कई नेता शामिल हैं।
देखिये तस्वीरें -