Hindi News / युवक के मुंह में फसी खुरपी, डॉक्टर भी नजारा देख हुए हैरान ...

हलक में अटकी जान ! : युवक के मुंह में फसी खुरपी, डॉक्टर भी नजारा देख हुए हैरान

Edited By:  |
halak me atki jaan

गोपालगंज : जाने-अनजाने इंसान से ऐसी गलती कभी कभार हो जाती है जिससे उसकी जान के लाले पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामन आया है बिहार के गोपालगंज जिले से जहां एक युवक को लोहे की खुरपी लेकर शरारत करना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान जाते-जाते रह गई।

मामला गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले का बताया जा रहा है जहां एक युवक ने खेल खेल में अपने मुंह में खुरपी डाल लिया। फिर क्या था खुरपी युवक के मुंह के अंदर ही फंस गई। जब काफी देर तक मुंह में फंसी खुरपी बहार नहीं निकली तो युवक तड़पने लगा और परिजनों के पास पहुंचा। परिजनों ने जब यह नजारा देखा तो सभी हड़बड़ा गए। युवक को दर्द से छटपटाता देख घरवाले इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले गए।

पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट ! : पुलिस ने की रेड तो मची खलबली, 4 महिला समेत 7 अरेस्ट

गोबरधन योजना से बदलेगी गांव की सूरत : पराली और गोबर से बनेगी बायोगैस, पहुंचेगी हर किचेन तक

वहीँ अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने भी युवक की हालत को देख अचंभित हुए। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने ओपीडी में डेंटल विभाग में रेफर कर दिया। यहां ऑर्थों चिकित्सक डॉ अमर कुमार, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संदीप कुमार और डॉ फैज ने ऑपरेशन कर मिथिलेश की जान बचाई। वहीँ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।