Hindi News / कोलकाता की डांसर की संदिग्ध मौत,पार्टी वाले कमरे से शव बरामद,FSL ने की...

पटना : कोलकाता की डांसर की संदिग्ध मौत,पार्टी वाले कमरे से शव बरामद,FSL ने की जांच

Edited By:  |
patna patna

पटना:जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रोड नंबर-3 में कोलकाता की रहने वाली डांसर रोजी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उसका शव एक कमरे से बरामद किया गया. डांसर रोजी 12 अगस्त को पार्टी के लिए आर्यन नाम के युवक के कमरे में आई थी. वह पहले भी पटना में रहकर डांस करती थी. आर्यन के मुताबिक,वह 14 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ देवघर चला गया था. इस दौरान उसका भांजा उसके घर आया था,जहां उसने रोजी को मृत अवस्था में देखा गया. जिसके बाद उसने आर्यन को फोन पर घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलने के बाद आर्यन फौरन पटना पहुंचा. बताया जा रहा है कि उसकी बहन भी पहले पटना में डांस करती थी और कुछ दिन पहले दिल्ली चली गई थी. डांसर रोजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच लाया गया,जहां मामा-भांजा पुलिस के साथ मौजूद रहा और शुरुआती कागजी प्रक्रिया पूरी की.घटनास्थल पहुंचकर एफएसएल टीम ने भी जांच पड़ताल की.फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही वजह स्पष्ट हो सकेगी.