Live

गढ़वा समाहरणालय में लगी आग

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिला समाहरणालय में शनिवार को उस समय काफी अफरा तफरी मच गई जब समाहरणालय भवन में आग लग गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. वैसे आग लगने से जानमाल की कोई क्षति नहीं पहुंची है.

गढ़वा समाहरणालय भवन के पहले तल्ले पर डीसी और एसपी कार्यालय के बीच में लगे बिजली पैनल में शनिवार को अचानक आग लग गई. आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी अग्निशमन विभाग ले रही है. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया. घटना के बाद पूरा जिला समाहरणालय का बिजली व्यवस्था ठप पड़ गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें