गढ़वा में परिवार के लिए काल बना सांप
सर्पदंश से एक घर के 3 बच्चों की मौत, 1 गंभीर
गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां चिनियां थाना क्षेत्र के चपकली गांव के नवाबाजार टोला में जहरीला सांप काटने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि देर रात जमीन पर सोने के दौरान सांप ने सभी को डंसा. इसके बाद परिजन सभी को झड़वाने के लिए तांत्रिक के पास गया. लेकिन वहां कोई झाड़ फूक नहीं होने के कारण 3 बच्चों की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी आदिम जनजाति समुदाय के बच्चे हैं. मामला चिनियां थाना क्षेत्र के चपकली गांव के नवाबाजार टोला का है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।