गणतंत्र दिवस 2026 : राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 77वें गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन
पटना : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. और परेड की सलामी ली. इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से झांकी प्रस्तुत की गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार कैबिनेट के सभी सहयोगी और प्रमुख गणमान्य मौजूद रहे.
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा पीएम मोदी की प्रेरणा और सीएम नीतीश कुमार की योग्य नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ विकास पर ध्यान दिया है. राज्य में कानून का राज्य स्थापित है. इसे बनाए रखना सरकार की सर्वोच्चय प्राथमिकता है. सरकार के द्वारा पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया गया है. अब पुलिस बल 1 लाख 31 हजार से ज्यादा हो गई है. अपहरण, हत्या और अन्य घटनाओं में कमी आई है. आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. 52 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सेवा दी गई. वर्ष 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा रही है. 60 वर्ष से पुराने मंदिरों का घेराबंदी किया जा रहा है. राज्य में बड़ी संख्या में पुल पुलिया , बाईपास , एलिवेटेड का निर्माण किया गया है. वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाइयां की व्यवस्था की गई है. औसतन 11600 मरीज अस्पतालों में आते हैं. 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं.