गन्ना यंत्रीकरण योजना : बिहार के 324 किसानों को मिली यंत्र खरीदने की परमिट
पटना : गन्ना उद्योग विभाग द्वारा संचालित गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के324किसानों को यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किया गया है. जिसमें अभी तक300से अधिक गन्ना किसानों ने खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई में उपयोग होने वाले यंत्रों की खरीद की है. इन यंत्रों पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को50से60फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है.
विदित हो कि राज्य सरकार के आदेश पर गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार गन्ना की खेती में लगने वाले11प्रकार के यंत्रों को खरीदने के लिए किसानों को अनुदान देती है. विभाग के अनुसार गन्ना की खेती करने के लिए खेत की तैयारी से लेकर गन्ने की कटाई के दौरान तक विभिन्न यंत्रों जैसे - डिस्क हैरो,पावर वीडर,पावर टीलर,लैंड लेवलर,लेजर लेवलर,रैटून मैनेजमेंट डिवाइस,रोटावेटर,मिनी ट्रैक्टर (4डब्लूडी),ट्रैक्टर माउंटेड हाइड्रॉलिक स्प्रेयर,शुगरकेन कटर प्लांटर एवं हाइड्रॉलिक डिस्क हैरो आदि यंत्रों की जरूरत पड़ती है. गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने इस योजना को लागू किया है. ताकि किसान अनुदानित दर पर इन आधुनिक यंत्रों की खरीद कर गन्ने की खेती बेहतर तरीके से कर सकें.
बताया जाता है कि इस योजना के तहत गन्ना उद्योग विभाग ने चतुर्थ रैंडमाइजेशन में राज्य के कुल324किसानों को परमिट जारी किया है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रथम,द्वितीय,तृतीय और चतुर्थ रैंडमाइजेशन में चयनीत किसानों ने अब तक300से अधिक यंत्रों की खरीद की है. इसके लिए5और6फरवरी को बगहा चीनी मिल,लौरिया,मझौलिया,नरकटियागंज तथा हरिनगर चीनी मिल में यंत्रीकरण कैंप लगाए गए थे. जिसमें गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने चयनित किसानों को यंत्र वितरित किए. इसके बाद9और10फरवरी को सुगौली चीनी मिल,सिधवलिया,विष्णु एवं प्रतापपुर चीनी मिल, 11और12फरवरी को समस्तीपुर जिले के हसनपुर चीनी मिल तथा13और14फरवरी को सीतामढ़ी जिले के रीगा चीनी मिल में यंत्रीकरण कैंप आयोजित किए गए थे,जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने विभिन्न यंत्रों की अग्रिम बुकिंग एवं क्रय किया. इसके लिए आगे भी यंत्रीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे.
बिहार में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं शुरू की है. गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत चयनित किसानों को परमिट जारी किया गया है,जिससे कि किसान अनुदानित दर पर आधुनिक यंत्रों की खरीद कर सकें.