Hindi News / GGSESTC , इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो एवं भेंड्रा TIPCL के बीच हुआ...

JHARKHAND NEWS : GGSESTC , इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो एवं भेंड्रा TIPCL के बीच हुआ MOU

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो तथा भेंड्रा टूल्स इंडस्ट्रीज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, ग्राम - भेंड्रा, प्रखंड- नवाडीह, जिला- बोकारो, के बीच मेमोरैंडम ऑफ अंडर्स्टैंडिंग हस्ताक्षरित हुआ. हस्ताक्षरकर्ता, कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार और भेंड्रा के मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा रहे. भेंड्रा के गोपाल विश्वकर्मा, पांचू विश्वकर्मा,प्रदीप शर्मा एवं बासु बिहारी उपस्थित रहे.

ज्ञात हो कि भेंड्रा को झारखण्ड का शैफील्ड कहा जाता है. यह गाँव शेरशाह सूरी ने 15वीं सदी में बसाया था. उस समय से यह जगह लोहे के हथियार और औजारों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है. अंग्रेजों के समय में रेलवे में प्रयोग होने वाले बाल-पेन हैम्मर का निर्माण यहां शुरु हुआ. कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने बताया कि इस एम. ओ. यू. का उदेश्य, भेंड्रा के पारंपरिक लौह-शिल्प और इंजीनियरिंग की अद्यतन तकनीक के युग्म से दोनों पक्षों का लाभान्वित होना है. इंजीनियरिंग के छात्रों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के पारंपरिक शिल्प का व्यवहारिक ज्ञान देना है. इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि, संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने नरेश विश्वकर्मा, मुखिया भेंड्रा, को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया. नरेश विश्वकर्मा ने सुरेंद्र पाल सिंह को उपहार स्वरूप हस्त-शिल्प भेंट किया तथा भेंड्रा आने के लिए निमंत्रित किया. यह कार्यक्रम, कॉलेज के स्टूडेंट पार्लियामेंट हाल में सभी फैकल्टी मेंबर्स की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन प्रो. विकास जैन ने किया. संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने बधाई व शुभकामनायें दी.