Hindi News / आय से अधिक संपत्ति मामले में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों...

EOU की कार्रवाई : आय से अधिक संपत्ति मामले में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों पर छापा, कई साक्ष्य मिले

Edited By:  |
eou ki karwai

पटना: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में किशनगंज के टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों पर छापेमारी की है. 14 अप्रैल 2026 तक की जानकारी के अनुसार, उनके पास ₹1.70 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला है, इसी मामले के वुरूद्ध जांच जारी है. एडीजी इओयू नैयर हसनैन खान ने मामले की पुष्टि की है.

अभियुक्त अभिषेक कुमार रंजन वर्ष 2009 में बिहार पुलिस की सेवा में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे. पदोन्नति के उपरान्त वर्ष 2023 में पुलिस निरीक्षक बने. अपने सेवा काल में ये मुजफ्फरपुर, मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण), पटना, किशनगंज आदि जिलों में पदस्थापित रहे हैं. सरकारी सेवा में आने के बाद अभिषेक कुमार रंजन द्वारा अपने ज्ञात आय से 115.66% अधिक की सम्पत्ति अर्जन करने के विरोध में प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य पाए गए है, जिसके आलोक में उपरोक्त वर्णित कांड दर्ज किया गया है.

इस कांड में प्राथमिकी अभियुक्त के द्वारा छपरा, बागडोगरा (सिल्लीगुड़ी), चन्दवारा (मुजफ्फरपुर) एवं रामकृष्णा नगर (पटना) में भू-खण्ड क्रय करने के साक्ष्य पाये गये थे, जिनमें छपरा एवं पटना में अभियुक्त के द्वारा भवन निर्माण कराया जाना पाया गया. प्राथमिकी के अनुसार कुल 2,09,36,300/- रूपये मूल्य की परिसम्पति अर्जन किये जाने का आरोप पाया गया है. इस अवधि में वेतन एवं लिये गये बैंक ऋण के अनुसार इनकी आय 1.47.17,000 पायी गई है. इस अवधि में प्रथामिकी के अनुसार कुल खर्च 1,08,03,000 रूपए पाया गया है.

इस प्रकार सेवा अवधि में अभिषेक कुमार रंजन द्वारा 1,70,22,000 मूल्य की अधिक परिसम्पति अर्जन करने का आरोप प्राथमिकी में वर्णित है, जो उनके ज्ञात आय के स्त्रोत से 115.66% अधिक है.