Hindi News / बोले- अल्पसंख्यकों को गुमराह और मानसिक शोषण कर रही विपक्ष के नेता

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना : बोले- अल्पसंख्यकों को गुमराह और मानसिक शोषण कर रही विपक्ष के नेता

Edited By:  |
dypti cm vijay chaudhary ne vipaksha per sadha nishana

पटना : अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. शनिवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू नेता और डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि सरकार नीतीश कुमार के बताए रास्ते पर चल रही है. क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है.

अल्पसंख्यकों के लिए ऐतिहासिक काम का दावा करते हुए विजय चौधरी ने विपक्ष पर गुमराह करने और अल्पसंख्यकों का मानसिक शोषण का आरोप लगाया. एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने की बात भी उन्होंने कही. वहीं जेडीयू ने सफाई देते हुए कहा कि 2025 में नीतीश के चेहरे पर मिले जनादेश के कारण ही बार-बार उनके मॉडल का जिक्र किया जाता है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि—2025 में नीतीश के चेहरे पर मिला है जनादेश और इसी वजह से बार-बार नीतीश मॉडल का जिक्र किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार नीतीश के विजन और नीति पर ही आगे बढ़ रही है.


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--