Hindi News / बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में प्रेस पर रोक को लेकर बौद्ध भिक्षु...

BIHAR NEWS : बोधगया के महाबोधि मंदिर परिसर में प्रेस पर रोक को लेकर बौद्ध भिक्षु ने उठाए सवाल

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: महाबोधि मंदिर परिसर में प्रेस और मीडिया के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस मुद्दे पर बोधगया चकमा मंदिर के इंचार्ज प्रिय पाल भंते ने कड़ा विरोध जताया है.

प्रिय पाल भंते ने बीटीएमसी (बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति) के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद19के तहत हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है,जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता भी शामिल है.

उन्होंने आगे कहा कि प्रेस पर इस तरह की पाबंदी लगाना न सिर्फ अनुचित है,बल्कि यह गैरकानूनी भी है. भंते ने मांग की कि बीटीएमसी इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और मीडिया को मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति दी जाए.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट----