Hindi News / बिहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन, शोक की...

दु: खद : बिहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन, शोक की लहर

Edited By:  |
dukhad

NEWS DESK : बिहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन हो गया.महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित आवास पर उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. वे 90 वर्ष के थे.

डॉ. डी.वाई. पाटिल बिहार के राज्यपाल के साथ-साथ त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के भी राज्यपाल रह चुके थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.उनके निधन पर राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है.

संजय कुमार की रिपोर्ट--