हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर : लोहरदगा प्रशासन ने गुलदस्ता देकर नक्सलियों का किया स्वागत

Edited By:  |
DO NAKSHALIO NE KIYA ATAM SAPARPAN

LOHARDAGA: झारखऱंड के दो हार्डकोर नक्सली पुलिस के समक्ष अपना हथियार डाल दिया है। माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सलियों ने लोहरदगा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दोनों नक्सलियों का जिला प्रशासन की तरफ से स्वागत किया गया।

भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर हार्डकोर नक्सली विष्णु दयाल नगेशिया और एरिया कमांडर आकाश नगेशिया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। एसपी ने बताया कि जोनल कमांडर विष्णु दयाल नगेशिया के विरुद्ध लोहरदगा जिले के विभिन्न थानों में 10 नामजद कांड दर्ज है, जबकि एरिया कमांडर आकाश नगेशिया के खिलाफ लोहरदगा जिले में एक कांड दर्ज है। दोनों नक्सली लोहरदगा-लातेहार और गुमला जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने थे, इनके आत्मसमर्पण से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

मौके पर जिले के डीसी दिलीप कुमार टोप्पो, सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार, एसडीपीओ वीएन सिंह, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, बगडू थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, पेशरार थाना प्रभारी ऋषिकांत आदि मौजूद थे।