धनबाद निगम चुनाव : शहर की सरकार के लिए काउंटिंग जारी,वार्ड पार्षद और महापौर प्रत्याशियों का किस्मत होगा तय
रांची:नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है. मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई है. मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. मतगणना स्थल पर सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का भी जमावड़ा लगा हुआ है.
धनबाद नगर निगम के महापौर और 55 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल बनाए गए है. सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ हुई.
धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के 11, 11 से 15 के 9, 16 से 20 के 10, 21 से 25 के 12, 26 से 30 के 12, 31 से 35 के 10 टेबल, 36 से 40 के 10, 41 से 45 के 10, 46 से 50 के 10 एवं वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती जारी है.
वार्ड पार्षद और महापौर की गिनती एक साथ हो रही है. जबकि, चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15 एवं 16 से 21 की गिनती 6 -6 टेबल पर की जाएगी. यहां भी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष की गिनती एक साथ होगी. हर टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर और दो असिस्टेंट रहेंगे.