DELHI NEWS : डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने राज्यसभा में उठाया झारखंड के पेयजल गुणवत्ता का मुद्दा, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
NEW DELHI : राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के माध्यम से सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सोमवार को प्रधानमंत्रीNarendra Modi के मार्गदर्शन में तैयार किए गएDrinking Water Quality Monitoring Frameworkके अंतर्गत समग्रManagement Information System (MIS)के तहत झारखंड में जल गुणवत्ता प्रबंधन,रियल टाइम डाटा मॉनिटरिंग तथा पेयजल की गुणवत्ता की जांच और प्रबंधन के लिए ग्राम स्तर पर विकसितField Testing Systemके संदर्भ में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रीC. R. Paatilजी से महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा.
सांसद डॉ. वर्मा ने अपने प्रश्न के माध्यम से झारखंड में पेयजल की गुणवत्ता की वर्तमान स्थिति,उसकी निगरानी व्यवस्था एवं रियल टाइम डाटा के आधार पर सुधारात्मक कदमों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया. उन्होंने यह भी जानना चाहा कि ग्रामीण स्तर पर लागू फील्ड टेस्टिंग प्रणाली कितनी प्रभावी है और इससे आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में कितना लाभ मिल रहा है.
यह विषय न केवल जनस्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि ग्रामीण भारत में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है. इस प्रश्न के माध्यम से जल गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया गया.