Hindi News / दिल्ली में प्रदेश भाजपा के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री...

DELHI NEWS : दिल्ली में प्रदेश भाजपा के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

Edited By:  |
delhi  news

झारखंड की राजनीति से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब झारखंड के तमाम दिग्गज नेताओं ने एक साथ राजधानी दिल्ली का रुख किया।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के बाद से राज्य की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है।"सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस अहम बैठक में झारखंड के संगठनात्मक ढांचे, आगामी रणनीतियों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी चेहरों का झारखंड की राजनीति में बहुत बड़ा वजन है .

  • सबसे पहले, राज्य के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

  • केंद्रीय स्तर पर लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

  • अपनी मुखर शैली और सांगठनिक पकड़ के लिए जाने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

  • हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले आदित्य साहू

  • और हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले कद्दावर आदिवासी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

  • साथ ही वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दीपक प्रकाश की मौजूदगी ने इस पूरी बैठक के महत्व को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झारखंड में पार्टी को जमीन स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आपसी समन्वय स्थापित करने और जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने के लिए यह उच्च स्तरीय मंथन बेहद खास माना जा रहा है।एक ही मंच और एक ही समय पर इतने सारे वरिष्ठ दिग्गजों का केंद्रीय गृहमंत्री से मिलना यह साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में पार्टी झारखंड में एक नई और धारदार रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। राज्य के जल, जंगल, ज़मीन, कानून-व्यवस्था और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक दिए जाने की चर्चा है।