बिहार को तोहफा : एशिया के सबसे बड़े इथेनॉल प्लांट का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, इलाके में खुशी की लहर

Edited By:  |
 CM Nitish inaugurated Asia's largest ethanol plant

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया है। यह एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट है। सीएम नीतीश ने आज नालंदा के वेन प्रखंड के अरावा गांव में इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन किया। 30 एकड़ में फैले इथेनॉल प्लांट का सीएम नीतीश ने निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने इथेनॉल प्लांट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।


इथेनॉल प्लांट का CM नीतीश ने किया उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज का ये इथेनॉल प्लांट 600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसी प्लांट का आज सीएम नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया है। इस मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

कई मंत्री, सांसद और विधायक थे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री श्रवण कुमार, समीर महासेठ भी मौजूद थे। इसके साथ ही सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा के विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया भी मौजूद थे।