सीएम हेमंत दिल्ली दौरे से लौटे वापस : नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दो दिवसीय कार्यक्रम में हुए थे शामिल
Edited By:
|
Updated :12 Jul, 2026, 06:38 PM(IST)
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार शाम दिल्ली से रांची वापस लौट चुके हैं. सीएम हेमंत सोरेन नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद वापस झारखंड लौट आए हैं. बताते चले कि बीते 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में नेशनल स्टॉक होल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जिसमें देश के नामचीन कंपनियों के साथ झारखंड में निवेश के लिए समझौता किया गया है. तकरीबन 99 लाख 629 करोड़ का 14 कंपनियों के साथ झारखंड में इन्वेस्टमेंट के लिए करार किया गया था. जो उद्योग आईटी और पर्यटन के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के लिए कंपनियों ने इच्छा की है. हेमंत सरकार की ओर कंपनियों के साथ किए गए यह समझौता झारखंड के लिए मिल का पत्थर साबित होगा.