Live

Chhath Puja 2025

रामगढ़ के भुरकुंडा नलकारी नदी छठ घाट का सीसीएल महाप्रबंधक अजय सिंह ने किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : सीसीएल महाप्रबंधक अजय सिंह ने छठ महापर्व को लेकर भुरकुंडा नलकारी नदी छठ घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस बीच जीएम अजय सिंह ने छठ मंदिर में छठ मईया के सामने माथा टेका और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की.

बता दें कि चार दिवसीय छठ महापर्व नहाए खाए के साथ शुरू हुई है. आज छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ महापर्व में घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो इस पर विशेष ख्याल छठ पूजा समिति और सीसीएल बरका सयाल भुरकुंडा पुलिस द्वारा रखा जा रहा है. वहीं कमेटी द्वारा छठ घाट को आकर्षक बनाने के लिए नलकारी नदी में शिव नंदी की प्रतिमा स्थापित किए गए हैं और क्षेत्र को लाइट से सजावट किया गया है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है. इसको लेकर जीएम अजय सिंह ने खूब प्रशंसा की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें