Hindi News / बीजेपी नेताओं ने जेल में बंद श्रीनिवास शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी काली...

चतरा : बीजेपी नेताओं ने जेल में बंद श्रीनिवास शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से की मुलाकात

Edited By:  |
chatra

चतरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,चतरा सांसद कालीचरण सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को कारा मंडल पहुंचे. जहां तमाम नेताओं ने जेल मेंबंद पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी काली यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेताओं का हालचाल जाना और संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

दिवंगत पुलिस जवान के परिजनों से भी मिले

मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सीधे दिवंगत पुलिस जवान लक्ष्मण यादव के आवास पहुंचे. जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने दिवंगत जवान के परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा देते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की. प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में शामिल हुए.

इस अवसर पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोंकता, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, नवीन साहू सुजीत जायसवाल बिंदेश्वरी यादव अनुसूचित जाति मोर्चा के लातेहार प्रभारी दिनेश्वर राम सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.