Hindi News / देवघर डीसी-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष नजर

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला : देवघर डीसी-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा,श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष नजर

Edited By:  |
viswa prashid srawani mela viswa prashid srawani mela

देवघर:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर महज कुछ दिन ही बच गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ मेला रूट लाइन का निरीक्षण किया.इस दौरान डीसी-एसपी ने कोठिया बस स्टैंड,बिहार-झारखंड बॉर्डर,आध्यात्मिक भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से जायजा लिया और वहां चल रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

श्रावणी मेले से संबंधित सभी कार्यनिर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि श्रावणी मेले से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित रूप से तैयारियों की निगरानी करने को भी कहा गया, ताकि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.