Live

Weather Alert

इन 9 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसानों को खुले में जाने से बचने की हिदायत

P
Prasoon Pandeyलेखक

Weather Alert :बिहार के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार इन दिनों मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है। सितंबर में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। हालांकि, अगस्त से कम वर्षा होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान किसानों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है।

अबतक 26% हुई कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार अरब सागर के उत्तर पश्चिम में एक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तेलंगाना के पास मानसून ट्रफ सक्रिय है। इससे बिहार में बारिश की संभावना कम है। लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें