बजट सत्र : जयराम महतो ने बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल

Edited By:  |
budget satra

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सदन की दूसरी पाली की कार्यवाही में विधायक जयराम महतो ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया. विधायक ने सरकार से लोगों के लिए एनवल हेल्थ चेकअप सुविधा की मांग की. जयराम महतो ने कहा कि स्वास्थ सुविधा बेहद मंहगी हो गई है. राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब है. उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में डॉक्टरों की बेहद आवश्यकता है. जयराम महतो ने कहा कि सबसे अधिक खनिज देश को झारखंड से मिलती हैं. सरकार ने स्वास्थ्य के लिए 8 हजार करोड़ का बजट तैयार किया है, बावजूद आज आम आदमी स्वास्थ्य सेवाओं से दूर होता जा रहा है.

स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने की जरूरत

जयराम महतो ने सरकार से कहा कि स्थिति यह है कि आम आदमी या गरीब तपके के लोग अपना खेत बेचकर इलाज करा रहे हैं. विभागीय मंत्री को चिंतन करने की जरूरत है. विभागीय मंत्री को स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करना जाहिए, ऐसे देशों का उन्हें भ्रमण करना चाहिए जहां स्वास्थ्य व्यवस्था काफी अच्छी है.

रिम्स-2 जमीन मामले पर आग्रह

विधायक जयराम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौतों का ग्राफ इसलिए बढ़ता जा रहा है कि क्योंकि समय पर उनका इलाज नहीं हो पाता है. स्वास्थ्य बीमा योजना का फायदा भी कर्मियों को समुचित नहीं मिल पा रहा. उन्होंने सरकार से ये भी आग्रह करते हुए कहा कि रिम्स-2 की जमीन संबंधित जो भी समस्या है उस पर विचार कर खत्म करना चाहिए.

राज्य में अबुआ दवाखाना खोलने का लक्ष्य

जयराम महतो के संबोधन पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने पलटवार करते हुए कहा कि कैंसर के इलाज के लिए 200 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है. इसके रोकथाम के लिए बजट में प्रावधान किया गया है.MBBS ओर PG सीट में बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है, जो कि सरकार का सराहनीय कदम है. हेमलाल मुर्मू ने कहा किराज्य में अबुआ दवाखाना खोलने का भी लक्ष्य रखा गया है, ताकि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.