बजट सत्र : 24 फरवरी को हेमंत सरकार सदन में पेश करेगी बजट,पढ़िए खबर में BJP विधायकों ने क्या कहा

Edited By:  |
budget satra

रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के लिए कुल 17 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं. 23 फरवरी को निकाय चुनाव के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी. ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया में शामिल हो सके. वहीं,24 फरवरी को हेमंत सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेगी. यह बजट झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण द्वारा सदन के पटल पर रखा जाएगा. आगामी बजट को लेकर रानीतिक हलचल तेज हो गई है. बजट सत्र और बजट से जुड़े विषय पर विधायकों ने सदन के बाहर अपना बयान दिया है.

मध्यम वर्गीय परिवार के अनुरूप पेश होबजट

भारतीय जनता पार्टी के विधायक उज्जवल दास का कहना है कि झारखंड का बजट मध्यम वर्गीय परिवार के अनुरूप हो. उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में झारखंड सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है. इन विषयों पर भी इस बजट सत्र में हेमंत सरकार को घेरने का काम किया जाएगा.


जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में लाएंगे-BJP

बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष के विधायक जनता से जुड़े मुद्दों के सवाल को सदन में लाने का काम करेंगे. इस बजट सत्र के दौरान झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को जोरदार तरीके से रखने का काम करेंगे. नीरा यादव ने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा कि झारखंड के युवाओं का, महिलाओं, और अभिभावकों का मान सम्मान बढ़ सके.