बजट सत्र : सदन में विधायक श्वेता सिंह ने उठाया पूर्व पार्षद के मारपीट का मुद्दा,पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
रांची/बोकारो: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने पूर्व पार्षद रामाशंकर के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बतापूर्ण मारपीट एवं दुर्व्यवहार का मामला प्रमुखता से उठाया. विधायक ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए सरकार से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
सदन की कार्यवाही में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि संबंधित स्थान के सीसीटीवी फुटेज की फॉरेंसिक जांच कराई जाए, ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके. वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिस की ओर से अनुचित आचरण हुआ है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
मामले को लेकर सदन में गंभीरता का माहौल रहा और सरकार से पारदर्शी कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के विश्वास की रक्षा हो सके.