BSEB ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाई : 16 सितंबर तक सुधार और घोषणा पत्र अपलोड का मौका, छात्रों को बड़ी राहत
पटना:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा2027को लेकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन त्रुटि सुधार और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर16सितंबर कर दी है. पहले इसके लिए अंतिम तिथि22अगस्त निर्धारित की गई थी.
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम के अनुसार, अब संबंधित विद्यालयों और कॉलेजों के प्रधान28अगस्त से16सितंबर तक विद्यार्थियों के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में दर्ज गलतियों को सुधार सकेंगे. इसके साथ ही विद्यार्थी या उनके अभिभावक के हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र को भी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरयुक्त घोषणा पत्र वाला डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड16सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा. परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी28अगस्त से16सितंबर तक जारी रहेगी.
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बोर्ड की वेबसाइटintermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिएbiharboardonline.org पर उपलब्ध कराया गया है.
बोर्ड ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क पहले ही जमा हो चुका है, लेकिन प्री-फिल्ड घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया गया था. ऐसे विद्यार्थी भी16सितंबर तक अपना घोषणा पत्र पोर्टल पर जमा कर सकेंगे. इसके बाद उनका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पोर्टल पर उपलब्ध होगा.
बोर्ड ने सभी स्कूल-कॉलेजों के प्रधानों को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड और घोषणा पत्र अपलोड कराना सुनिश्चित करें. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद इस प्रक्रिया का अवसर नहीं मिलेगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-