BREAKING NEWS
गणतंत्र दिवस पर गिद्दी थाना प्रभारी को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, गांव में खुशी की लहर
रामगढ़:गणतंत्र दिवस पर रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार को राज्यपाल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करेंगे.
बता दें कि गुमला जिला में 15 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी वा रीजनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव को पुलिस ने मार गिराया था. पुलिस ने उनके पास से एक-47 कारतूस, मोबाइल व अन्य सामग्री भी बरामद की थी. इसमें गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने इस दौरान अपनी साहस वा वीरता का परिचय दिया था. कुंदन कुमार मूल रुप से बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाले हैं. वहीं इस पुरस्कार के मिलने की घोषणा से उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।