BREAKING NEWS : कहलगांव बटेश्वर गंगा घाट पर नहाने गये 4 बच्चे डूबे, 2 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

Edited By:  |
breaking news

भागलपुर:बड़ी खबर भागलपुर से है जहां कहलगांव बटेश्वर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 4 बच्चे नदी में डूब गये. घटना के बाद 2 बच्चे को बचा लिया गया है. वहीं 2 बच्चे लापता हैं जिसकी खोजबीन जारी है.

बताया जा रहा है कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर बटेश्वर स्थान स्थित गंगा नदी में चार बच्चे स्नान कर रहे थे. चारों बच्चे एक साथ नदी में डूब गये. इसमें दो बच्चे को बचा लिया गया है. दो लापता हैं. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दो बच्चे को बचाया है. वहीं अन्य दो बच्चे की तलाश जारी है. कहलगांव की सीओ सुप्रिया ने इस घटना की जानकारी दी है.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--