Live

BREAKING NEWS

दारोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,14 अगस्त 2023 को पशु तस्करों ने मारी थी गोली

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पिछले कई दिनों से फरार चल रहे बिहार के चर्चित दारोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड के आरोपी संटू यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

दरअसल 14 अगस्त 2023 की रात समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की पशु तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से हत्याकांड के आरोपी संटू यादव फरार चल रहा था. पुलिस को इसकी तलाश थी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी संटू यादव भवानी बिगहा गांव के द्वारका प्रसाद का पुत्र बताया जाता है. इस कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी एवं क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने घटना में शामिल कई अभियुक्तों को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें