BREAKING NEWS
पलामू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई घरों में घुसा पानी
पलामू : मौसम विभाग की चेतावनी के बीच झारखंड के पलामू जिले में विगत 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
जिला मुख्यालय और आसपास के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति है. सबसे ज्यादा बुरा हाल नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर का है, जहां दर्जनों घरों में पानी भर गया है. इससे लोगों को दैनिक कामकाज में काफी परेशानी हो रही है.
पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।