BREAKING NEWS : झारखंड में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल, फिर से खिरू महतो को मिल सकता कमान

Edited By:  |
breaking news

रांची:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन करने के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है. जिसके बाद अब झारखंड में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का कल चुनाव होना है. राज्यसभा सांसद खिरू महतो को फिर से पार्टी के प्रदेश का कमान मिल सकता है.

खिरू महतोपार्टी पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक में निर्विरोध चुने जा सकते हैं. वहीं,पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनाव को लेकर बैठक होनी है. बैठक में वर्तमान घटनाक्रम पर बातचीत होगी.

राज्यसभा सांसद खिरू महतो का बड़ा बयान सामने आया है. खिरू महतो ने कहा किसीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बिहार के सीएम बनाये जाना चाहिए.पूर्व सीएम राबड़ी देवी का हवाला देकर निशांत को बिहार की गद्दी सौपने की मांग की है.