Live

BREAKING NEWS

गढ़वा में ईंट निर्माण के दौरान चिमनी गिरने से 5 मजदूर दबे, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में एक बड़ी दुर्घटना घट गई. दरअसल नए ईंट भट्ठे का निर्माण कार्य चल रहा था. मजदूर चिमनी पर चढ़ कर निर्माण कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक चिमनी धरासाईं हो गई और इस घटना में 5 मजदूर उसमें दब गए. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी दबे मजदूरों को निकालकर सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के क्रम में एक की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मेराल थाना क्षेत्र का यही कमरमा गाँव है जहां नया ईंट भट्ठे का निर्माण चल रहा था. यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले सभी मजदूर बिना कोई सेफ्टी सुरक्षा के चिमनी पर चढ़ कर कार्य कर रहे थे. अचानक चिमनी धरासाई हो गया. इस चिमनी के धारासाईं होने के बाद चिमनी में चढ़ कर कार्य कर रहे 5 लोग मलबे में दब गए. आनन फानन में स्थानीय लोग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से मलबे में दबे 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया. रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान पप्पू नाम मजदूर की मौत हो गई जबकि शेष 4 मजदूरों की हालत गंभीर है जिसे इलाज के बाद रेफर कर दिया गया.

ईंट भट्ठे के हेड मिस्त्री ने बताया कि ईंट कमजोर था जिसके कारण यह घटना घटी है. वहीं ईंट भट्ठा संचालक ने कहा कि घटना कैसे घटी जो मिस्त्री है वही बताएगा.

इस मामले पर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि एक घटना हुई है पांच लोग इंजर्ड है जिसमें एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई. वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिली है कमरमा गाँव में नवनिर्मित ईंट भट्ठा का चिमनी धारासाईं हो गया है जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई. चार लोग घायल है. ये सभी यूपी के रहने वाले हैं. पुलिस के द्वारा धरासाईं मलबे को भी साफ किया जा रहा है ताकि उसमें कोई और दबा नहीं हो. इसकी सूचना एसडीएम और डीएमओ को दे दी गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें