बोकारो में जयराम महतो का विवादित बोल : चंद्रपुरा डीवीसी में वार्ता के दौरान अधिकारियों के शोषण पर दिया अमर्यादित बयान
बोकारो:डुमरी से लोकप्रिय विधायक जयराम महतो अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर जयराम महतो का विवादित बयान सामने आया है, जो राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. चंद्रपुरा डीवीसी में वार्ता के दौरान विधायक जयराम महतो ने अपने समर्थकों से अधिकारियों के बाहर मिलने पर पटक कर मारने की बात कहते नजर आ रहे हैं. उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर अधिकारी हमारा शोषण करेंगे तो बाहर उनको पटक कर मारें. टाइगर जयराम ने कहा कि मुझे जेल जाने से कोई डर नहीं है.
बता दें कि डीवीसी चंद्रपुरा में मजदूर वर्ष-2008 से काम कर रहे थे, लेकिन 2018 के बाद से उन्हें महीने में सिर्फ 13 दिन काम दिया जा रहा था. इधर, पिछले 20 दिनों से उन्हें पूरी तरह काम से बैठा दिया गया है.
इसी विषय को लेकर अनशन चल रहा था और विधायक जयराम महतो डीवीसी के अधिकारी के साथ वार्ता करने पहुंचे थे. लेबर कमिश्नर के साथ बातचीत हुई.