Hindi News / रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

नितिन नबीन का झारखंड आगमन : रांची एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

Edited By:  |
birsa munda ki dharti par nitin nabin ka aagman

रांची:बीजेपी केराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बिरसा मुंडा की धरती पर आगमन हो चुका है. रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया गया. बीजेपी के सभी बड़े नेता एयरपोर्ट पर मौजूद थे. पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नबीन बिरसा चौक पर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद नितिन नबीन पहली बार झारखंड आए हैं.


सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में उनके संसदीय क्षेत्र में विकास के कई बड़े कार्य हुए हैं. साथ ही राज्य में आदिवासी समुदाय के विकास के लिए भी अभूयपूर्व कार्य किए गए हैं. वहीं, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि सांगठनिक कार्यों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कई विषयों पर बैठक होगी. जहां तक राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की बात है तो चुनाव 18 जून को होना है, पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी और प्रत्याशी की जीत भी होगी.