15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट : आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा सूर्यवंशी का वैभव
बिहार के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया की जर्सी पहनने जा रहे वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खिंचा। वैभव सूर्यवंश ने पिछले दो वर्षों में भारतीय क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाई है। कम उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलने, अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी कर उन्होंने हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खुद की तरफ खींचा। शानदार स्ट्राइक रेट और लगातार बड़ी पारियों के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब उन्हें टीम इंडिया का बुलावा मिल गया है।वैभव ने टीम इंडिया में अपनी जगह सुनिश्चित की यह बहुत बड़ी बात कही जा सकती है और इतने कम समय में प्लेयिंग एलेवेन में जगह बना लेना इनके प्रतिभा को को भी दर्शाता है।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज को भारतीय टीम के भविष्य की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को मौका देकर नई टीम तैयार करना चाहते हैं और इसी रणनीति के तहत वैभव को मौका मिला है। कई पूर्व क्रिकेट खिलाडियों समेत कई क्रिकेट विशेषज्ञ ने पहले ही वैभव को टीम इंडिया में मौका देने की वकालत की थी। उनका मानना है कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है।
वैभव के चयन की खबर सामने आते ही बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि बिहार का यह युवा खिलाडी अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी अपने बल्लेबाजी के दम पर भारत का परचम लहराएगा।
कशिश न्यूज़ 'स्पोर्ट्स डेस्क'





