बिहार विधानसभा बजट सत्र : सदन में विधायक आईपी गुप्ता हुए भावुक, रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पटना : बिहार विधानसभा में शुक्रवार को दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान आईआईपी पार्टी के प्रमुख और विधायक आईपी गुप्ता ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और संदिग्ध मौत मामले में भावुक हो गए. उन्होंने रोते हुए कहा कि वो इस मुद्दे को उठाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और सीधे गृहमंत्री से जवाब मांगा.
विधायक आईपी गुप्ता द्वारा सदन में रो-रो कर अपनी बात कहने पर सदन में मौजूद सभी सदस्य यह देखकर चौंक गए कि आखिर विधायक अपनी बात कहते हुए रोने क्यों लगे.
आईपी गुप्ता ने बताया वो ताती समाज से आते हैं और इस समाज की 15 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया जाता है. चार लड़के इस बलात्कार की घटना को अंजाम देते हैं और लड़की की हत्या कर देते हैं. मगर इस हत्या को पुलिस आत्महत्या में तब्दील कर देती है. यह मामला खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र का है. इस मामले को पुलिस यूडी केस कांड संख्या 10/ 25 है जिसे दर्ज कर लिया जाता है. चार लोग जिसमें दो नामजद अभियुक्त है और दो अज्ञात उस पर मामला दर्ज होता है. मगर पुलिस ने आज तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा है. गरीब परिवार से आने वाले ये लोग मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक अपनी गुहार लगा चुके हैं. मगर इन्हें न्याय नहीं मिला है. क्योंकि वो गरीब है. अपराधियों का मोटरसाइकिल आज भी मृतका के घर पर लगा हुआ है और पुलिस गरीब को न्याय नहीं दिला रही है. इसलिए मैं रोने लगा .
पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--