BIHAR POLITICS : नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाने का किया ऐलान, ट्वीट कर दी जानकारी

Edited By:  |
bihar politics

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर खुद इसकी पुष्टि किया है. अब नए सीएम के लिए तैयार रहें. जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की घोषणा की है, इससे राज्य के लंबे समय तक मुख्यमंत्री का उनका कार्यकाल अब समाप्त हो जाएगा. जनता दल यूनाइटेड की ओर से राज्यसभा की दो सीटों के लिए नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर के नाम से एनआर( नजारत रसीद ) भी कट गया है.

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा,‘पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है,तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ.

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

पटना से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट---