Hindi News / जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, विधायक दल के नेता का...

BIHAR POLITICS : जेडीयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को, विधायक दल के नेता का होगा चुनाव

Edited By:  |
bihar politics

पटना :राज्य में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती दिख रही है. बिहार में नई सरकार के गठन के दिन जदयू ने अपने विधायक दल की बैठक नहीं बुलाई थी. लेकिन अब 20 अप्रैल को पार्टी ने अचानक पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक बुलाई है.

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद इसे अहम माना जा रहा है. नई सरकार के मद्देनजर 20 अप्रैल को जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. हालांकि इसको लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. बैठक में जदयू की कमान निशांत कुमार को देने पर मंथन होगा. निशांत कुमार को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. बैठक में नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे.