Hindi News / निशांत कुमार 3 मई से करेंगे बिहार यात्रा, संजय झा भी रहेंगे साथ...

BIHAR POLITICS : निशांत कुमार 3 मई से करेंगे बिहार यात्रा, संजय झा भी रहेंगे साथ में

Edited By:  |
bihar politics

पटना:जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार 3 मई 2026 से बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा पर निकलेंगे. जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही गई.

निशांत कुमार की यात्रा में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रहेंगे. जिस वक्त निशांत ने जदयू की सदस्यता ली थी उसी समय संजय झा ने कहा था कि निशांत जिलों का दौरा करेंगे. निशांत अपने दौरे के क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसको लेकर खुद निशांत कुमार ने संकेत दिया है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रा की बात चल रही है,3 मई से निकलेंगे और कई लोग साथ रहेंगे. निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए कार्यों की चर्चा करेंगे.

बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में नीतीश कुमार भी पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे.