बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक आदेश : कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद को पटना में किया गया एमवीआई क्लोज

Edited By:  |
bihar police mai bada prashasnik aadesh

पटना : बिहार पुलिस मुख्यालय ( कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार कहलगांव,भागलपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 ( SDPO ), कल्याण आनंद को उनके वर्तमान पद से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में ‘क्लोज’ कर दिया गया है.

कल्याण आनंद की अनुपस्थिति में कहलगांव अनुमंडल के कार्यों को सुचारु रुप से चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. आदेश के अनुसार ,पंकज कुमार ( अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, कहलगांव,भागलपुर ) अब अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1,कहलगांव के प्रभार में भी रहेंगे.

बिहार के डीजीपी के आदेशानुसार जारी यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इस आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक ( मुख्यालय), विहार,पटना के हस्ताक्षर हैं. पत्र संख्या एसपी02/ जे-45-2025/67 के माध्यम से इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि की गई है.

इस निर्णय की प्रतिलिपि बिहार के विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है. इनमें अपर पुलिस महानिदेशक ( विधि-व्यवस्था) ,गृह विभाग के सचिव,पुलिस महानिरीक्षक ( पूर्वी क्षेत्र,भागलपुर ) और वरीय पुलिस अधीक्षक (भागलपुर) शामिल हैं.