Hindi News / निवेश का नया ठिकाना बनता बिहार, राज्य सरकार की नीतियों से उद्योगों को...

BIHAR NEWS : निवेश का नया ठिकाना बनता बिहार, राज्य सरकार की नीतियों से उद्योगों को मिल रहा बल

Edited By:  |
bihar news

पटना : राज्य सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है. इसमें नई नीतियां बनाई गई है ताकि वैश्विक तथा घरेलू निवेशक यहां आकर्षित हो सके.

विदित हो कि राज्य सरकार ने वैश्विक तथा घरेलू निवेशकों को और अधिक आकर्षित करने के उ‌द्देश्य से बिहार औ‌द्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआइआइपीपी), 2025 लागू किया है. यह देश के सर्वश्रेष्ठ निवेश प्रोत्साहन पैकेजों में से एक है. बिहार सेमीकंडक्टर नीति, 2026 को हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है. यह भारत सरकार की योजनाओं के अनुरूप है. इन नीति का उद्देश्य बिहार को भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक उभरते हुए प्रौ‌द्योगिकी हब के रूप में स्थापित करना है. इसके अलावा बीआइआइपीपी 2025 को पूरक रूप में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्र-विशेष नीतियों का एक व्यापक ढांचा भी लागू किया गया है, जिसका उ‌द्देश्य लक्षित निवेश को प्रोत्साहित करना है. इनमें बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधन) नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2024, बिहार लॉजिस्टिक्स नीति, 2024, वस्त्र एवं चमड़ा नीति, 2022 तथा बिहार स्टार्ट-अप नीति, 2022 सहित अन्य नीतियां सम्मिलित हैं. बिहार की औ‌द्योगिक नीतियां आज देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल है.