BIHAR NEWS : सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अनुशंसित जहानाबाद के 50 सड़कों को बिहार सरकार से मिली स्वीकृति
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के क्षेत्र के अंतर्गत 50 स्थान के सड़कों के मरम्मती एवं निर्माण की दिशा में मुख्य सचिव बिहार को अनुशंसा के आलोक में निर्माण और मरम्मती की स्वीकृति मिल गई है. ऐसे सड़कों में दलित बस्तियों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में बसावट और टोला को जोड़ने में कारगर सिद्ध होगा. ऐसी सड़कों में दलित बस्ती, टोला और बसावट को जोड़ने वाली सड़के हैं. इनमें सड़क निर्माण के साथ जो सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. उन सड़कों की मरम्मती के साथ नए सड़कों के निर्माण जनहित में प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने की मांग की गई, जिसकी स्वीकृति राज्य सरकार की ओर से मिल गयी है.
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 50 सड़कों की मरम्मती के निर्माण को स्वीकृति मिलने से जहानाबादवासी काफी खुश है और जनहित में लगातार किए जा रहे सुरेंद्र जी के कार्यों की प्रशंसा की जा रही है. साथ ही लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए और आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए इनके द्वारा जो जनहित में अनुशंसा की गई है. यह इस इलाके की तरक्की और विकास का एक मजबूत आयाम प्रदान करेगा.
इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद के पिछड़ेपन को दूर करने और इलाके की तरक्की के लिए किए जा रहे प्रयासों और उनकी गंभीरता की चारों तरफ से लोग तारीफ कर रहे हैं.