BIHAR NEWS : पटना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय समारोह, मंत्री लेसी सिंह समेत कई लोग हुए शामिल
पटना: राजधानी पटना में महान शूरवीर महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार के मंत्री लेसी सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
समारोह में मंत्री शीला मंडल, मंत्री रामकृपाल यादव, संजय सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, शिव शंकर निषाद, मुकेश सिंह, अजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस,राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को याद करते हुए उन्हें देश का प्रेरणास्रोत बताया.
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं थे,बल्कि साहस,स्वाभिमान,त्याग और मातृभूमि के सम्मान के अमर प्रतीक हैं.
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने अपने आत्मसम्मान और राष्ट्र गौरव से कभी समझौता नहीं किया. उनका संघर्ष,बलिदान और पराक्रम आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और आत्मगौरव की प्रेरणा देता है.
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और उनका संघर्ष इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अमर रहेगा. समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने महान वीर योद्धा को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
राजधानी पटना के रेडियो स्टेशन गोलंबर पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, साइंस टेक्नोलॉजी मिनिस्टर शीला मंडल, संजय सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, शिव शंकर निषाद, मुकेश सिंह सहित अजय सिंह सिवान शाहिद सभी लोग मौजूद थे.