BIHAR NEWS : जयनगर-घुरना सड़क का होगा कायाकल्प, 5 लाख आबादी को फायदा
पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच35.77किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग93करोड़11 लाख22हजार रुपए खर्च करेगा. इस महत्वपूर्ण सड़क से नेशनल हाइवे327ई, 27, 527और स्टेट हाइवे77का भारत नेपाल पथ से सीधा संपर्क होने से लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा. वहीं अलग-अलग फसलों की खेती करने वाले लाखों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे. विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के सुदृढीकरण कार्य से करीब पांच लाख से भी अधिक स्थानीय लोगों को सीधा फायदा मिलने वाला है.
सड़क से जुड़ेगा विकास
पथ निर्णाण विभाग ने अररिया के जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा तक) भाया-नरपतगंज तक जाने वाली35.770किमी लंबी सड़क के मजबूतीकरण का कार्य हाल ही में शुरू किया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि5.50मीटर चौड़ी यह सड़क सैफगंज से सुकेला मोड़ पथ के14वें किमी स्थित जयनगर से मिरदौल-पिठौरा चौक,नरपतगंज बाजार,अचरा होते हुए पथ निर्माण विभाग के रिफ्यूजी कॉलोनी से मीरगंज के67किमी के भारत-नेपाल सीमा पर समाप्त हो रही है.
विभागीय मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने सड़क मजबूतीकरण के कार्य में लगी कार्यान्वयन एजेंसी एवं संबंधित अभियंताओं को कई निर्देश जारी किए हैं. इसमें मुख्य रूप से मजबूतीकरण के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें और प्रत्येक स्तर पर तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.