BIHAR NEWS : राज्यसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने संजय झा से की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news

पटना : राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए में हलचल तेज है. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास जाकर उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई.

गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद संजय झा ने कहा कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होना है. इसको लेकर बातचीत हुई है. एनडीए पांचों सीट पर चुनाव जीतेगी. चार सीट तो कंफर्म है और पांचवा सीट भी बड़ी मार्जिन से जीत हासिल होगी. वहीं आज उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर भी बैठकें होंगी और कल विजय चौधरी के आवास पर बैठक होगी.

एआइएमआइएम के विधायक ने तेजस्वी यादव से मुलाकात किए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि परसों चुनाव है. सब कुछ क्लियर हो जाएगा. इसमें डिबेट क्या करना है. दूध का दूध और पानी का पानी 16 को स्पष्ट हो जाएगा. पांच सीट एनडीए जीत रही है.

वहीं सीएम फेस को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए के जो शीर्ष नेतृत्व कर रहे हैं वह तय करेंगे कि सीएम कौन होगा.

पटना सेअंकित कुमार की रिपोर्ट--