Hindi News / भीषण गर्मी एवं लू से राहत के लिए पटना नगर निगम ने की...

BIHAR NEWS : भीषण गर्मी एवं लू से राहत के लिए पटना नगर निगम ने की विशेष व्यवस्था

Edited By:  |
bihar news

पटना : लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए पटना नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है.नगर निगम द्वारा सभी अंचलों में सार्वजनिक स्थलों,चौक-चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ एवं“निगम नीर”की व्यवस्था की गई है.इन स्थानों पर राहगीरों,रिक्शा चालकों,श्रमिकों,दुकानदारों और आम लोगों के लिए नि:शुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है.

‘निगम नीर’की मोबाइल सेवा से लोगों तक पहुंच रहा पेयजल

निगम नीर पटना नगर निगम की वाटर ऑन-व्हील सेवा है जिस पर एक वक्त में 200 लीटर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है.इनमें नल लगा है जिससे आम जन आसानी से अपने बोतल में पानी भर सकते हैं.साथ ही ये आवश्यकतानुसार इनकी लोकेशन भी बदली जाती है.सरकारी आयोजनों,भीड़-भाड़ वाले जगहों आदि पर आवश्कतानुसार एवं आदेशानुसार व्यवस्था निगम द्वारा की जाती है.

वर्तमान में विकास भवन,जीपीओ गोलंबर,पटना जंक्शन,एवं राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास निगम नीर की गाड़ियां मौजूद रहती है.साथ ही अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे एनएमसीएच,अगमकुआं,गायघाट,नबाब बहादुर रोड,पश्चिम दरवाजा,सिटी कोर्ट,आलमगंज थाना,जल्ला रोड,बजरंगपुरी,आर्य कुमार रोड,नाला रोड,कदमकुआं,खेतान मार्केट,बारीपथ,अशोक राजपथ,खजांची रोड,जीएम रोड,सब्जीबाग,बाजार समिति,मुसल्लहपुर हाट इ्त्यादि स्थलों पर निगम नीर की गाड़ी घूम-घूमकर आम जन को पेयजल उपलब्ध करा रही है.

विभिन्न स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था

पटना नगर निगम द्वारा अंचलों में विभिन्न स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है. सभी प्याऊ पर दो बड़े घड़े रखे गए हैं जिनमें एक वक्त में 100-100 लीटर पीने के पानी की व्यवस्था है. इन मटकों की नियमित साफ-सफाई एवं रीफिलिंग नगर निगम द्वारा की जाती है. इन स्थलों की सूची निम्नवत है-

नूतन राजधानी अंचल

वार्ड-3: मुरलीचक स्कूल परिसर में एवं जगदेव पथ पिलर नंबर 203 जर्मन हैंगर के पास

वार्ड-4: शेखपुरा केंद्रीय विद्यालय के पास एवं विद्यापीठ,राजा बाजार

वार्ड-9: पेसू गोलंबर एवं 15 हार्डिंग रोड

वार्ड-10: अनीसाबाद गोलंबर एवं चितकोहरा गोलंबर

वार्ड-14: कच्ची तलाब सदगुरू आश्रम

वार्ड-15: दुमहला वित्त भवन के बगल में,रोड नंबर 16 में, रोड नंबर 10 में,बापू टावर के पीछे,रोड नंबर-6 एवं आयकर भवन के पास

वार्ड-18: दोपुलवा मंदिर के पास,पुलिस चौकी पर,लेबर कोर्ट में,देवी स्थान एवं डॉ. जनार्दन गली

वार्ड 28: जमाल रोड कॉर्नर पर,स्टेशन रोड,सुभाष पार्क के पास एवं कारगिल चौक

पटना सिटी अंचल

वार्ड 62: चौक शिकारपुर पुलिस चौकी एवं नाला पर यार्ड के पास

वार्ड 66: भगत सिंह चौक एवं आर्य समाज मंदिर चमडोरिया

वार्ड 67: लक्की बिस्कुट चौराहा एवं माल कि कचहरी,किला रोड

वार्ड 68: लालू मैदान,चैनपुरा एवं धबलपुरा,अखाड़ा के पीछे

वार्ड 69: दलहट्टा देवी स्थान एवं पानी टंकी,मथनी तल

वार्ड 70: मलसलामी मंदिर के पास एवं बिहार फर्नीचर के पास

वार्ड 71: शिमली मोड़ बड़ी मंदिर के पास एवं छोटी मंदिर

वार्ड 72: शरीफागंज शिव मंदिर के पास एवं कटरा बाजार (भारत माता मंदिर के पास)

कंकड़बाग अंचल

वार्ड 30: पुराना बस स्टैंड पुल के नीचे

वार्ड 31: रामविलास चौक

वार्ड 32: समर स्कूल

वार्ड 33: 90 फीट बाईपास के पास,मलाही पकड़ी चौक,साईं नेत्रालय ट्रंक रोड,शिवाजी पार्क के सामने,पूर्वी इंदिरा नगर रोड नंबर 1 के मोड़ पर,नालंदा कॉलोनी ब्रह्मस्थान के पास एवं जगनपुरा मोड़ पर

वार्ड 34: राजेंद्र नगर गोलंबर

अजीमाबाद अंचल

वार्ड 52: नरकट घाट स्कूल के पास,गायघाट दुर्गा मंदिर

वार्ड 53: गायघाट शौचालय के पास,गौरीशंकर मंदिर

वार्ड 54: गांधी सेतु बैरियर,बिस्कोमान गोलम्बर

वार्ड 56: अगमकुआँ रोड,छोटी पहाडी

वार्ड 57: मीना बाजारV2 के पास,गुलजारबाग स्टेशन के पास

वार्ड 58: बडी पटन देवी मंदिर,सिटी कोर्ट के पास

वार्ड 59: गुरहट्टा मोड,बैंक ऑफ बडौदा के पास

वार्ड 60: वर्मा फार्मेसी,समुदायिक भवन चिल्ड्रेन पार्क

वार्ड 61: मेहंदीगंज बगीचा,लोहा का पुल

वार्ड 63: नुन का चौराहा

वार्ड 64: मंगल तालाब खनका

वार्ड 65: खाजेकलां घाट,सिंधी दालान रोड

बांकीपुर अंचल

वार्ड-36: पृथ्वीराज चौराहा

वार्ड-38: कदमकुआं जन सेवा केंद्र के पास

वार्ड-39: विवेकानंद पार्क के पास

वार्ड-40: सब्जीबाग चौराहा

वार्ड-41: अशोक राजपथ पिलर नंबर 47

वार्ड-42: काजीपुर रोड नंबर 2

वार्ड-43: वैशाली गोलंबर

वार्ड-47: रामकृष्णा कॉलोनी काली मंदिर

वार्ड-48: सैदपुर नहर लाल नर्सिंग होम के पास

वार्ड-49: रानीघाट चौराहा

वार्ड-50: मुसल्लहपुर हाट

वार्ड-51: टेकारी रोड पार्षद कार्यालय के पास

पाटलिपुत्र अंचल

वार्ड-1: दीघा बस स्टैंड के पास

वार्ड-2: अशोकपुरी चौराहा,मजिस्ट्रेट कॉलोनी

वार्ड-5: आशियाना दीघा रोड

वार्ड-6: राजीव नगर रोड नंबर 3-4

वार्ड-7: अंद्रपुरी रोड नंबर-1

वार्ड-8: माननीय पार्षद कार्यालय

वार्ड-20: राजवंशी नगर

वार्ड-22: राजापुल मंदिर के पास

वार्ड-23: बोरिंग कनाल रोड

वार्ड-24: चकारम रोड,बहुजन समाज पार्टी कार्यालय के पास

वार्ड-25: बोरिंग रोड चौराहा

वार्ड-26: आयकर गोलंबर

वार्ड-27: लोदीपुर देवी स्थान,माननीय पार्षद कार्यालय

वार्ड-22 ए: गेट नंबर 69

वार्ड-22 बी : माननीय पार्षद कार्यालय

वार्ड-22 सी: एलसीटी घाट के सामने

इन सभी सुविधाओं का संचालन पटना नगर निगम स्वयं कर रहा है,ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ,शीतल एवं सुरक्षित पेयजल सहज रूप से उपलब्ध कराया जा सके. गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निगम का प्रयास है कि शहर के किसी भी व्यक्ति को पेयजल के अभाव का सामना न करना पड़े.

यदि किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या हो या प्याऊ अथवा निगम नीर की व्यवस्था में कोई कमी दिखाई दे,तो नागरिक संबंधित अंचल कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 155304 एवं व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 9264447449 पर इसकी सूचना दे सकते हैं,ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--